Siwan : बिना जल के हरियाली नही और.. 'बिना हरियाली' जीवन संभव नही

चल पड़ा है कारवां, बीच में रुकना मना है, विघ्न पथ को लांघना है, हारना झुकना मना है।
Crime Suspense news network Siwan : Abhay Vishal
Nitish Kumar in Siwan Jal Jivan Hariyali Yatra.



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सिवान जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर इंटर कॉलेज में जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत आयोजित जागरूकता सम्मेलन में 324 करोड़ रुपये की 354 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयुक्त सारण प्रमंडल आरएल चोंगथू ने पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूलों की बड़ा माला, गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं आज किये गये उद्घाटन एवं शिलान्यास से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया।



सम्मेलन में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने बहियारा चंवर स्थित पोखर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का अभिनंदन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। भगवानपुर में कृषिकेन्द्र है। इस यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संतुलन के प्रति लोगों को सचेत करना है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ शुद्ध पेयजल भी मिलता रहे।


बदलते मौसम के अनुकूल फसल चक्र अपनाने को लेकर भी काम आगे बढ़ रहा है। बाल्मीकिनगर का जंगल बहुत ही सुंदर और घना है। पूरे बिहार में अतिवृष्टि और सूखे के कारण आपदा की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। 
जलवायु परिवर्तन में सुधार, पर्यावरण संकट से छुटकारा एवं सामाजिक जागृति लाना ही जल-जीवन -हरियाली अभियान का मकसद है। मनुष्य को यदि अपना और पशु-पक्षियों का जीवन बचाना है तो जल के साथ-साथ हरियाली को बचाने के लिए भी सचेत और जागरूक होना पड़ेगा।
जनसभा को महाराजगंज विधायक हेम नारायण साह, कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद कविता सिंह, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक श्यामबहादुर सिंह, रमेश कुशवाहा, करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव,एमएलसी शिवप्रसन्न यादव, जिलापरिषद अध्यक्ष संगीता देवी, जदयू नेता कामेश्वर सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह,मंसूर आलम, राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी, मुर्तुजा अली कैशर, बबलू चौहान, सत्येंद्र ठाकुर, मुर्तजा पैगाम, अशरफ अंसारी, सुनीता यादव, लालबाबू प्रसाद,ज़फर अहमद गनी शामिल हुए। वही बीजेपी के प्रदीप कुमार रोज, नंद प्रसाद चौहान, राहुल तिवारी, संजय पांडे, देवेंद्र गुप्ता,  शर्मानन्द राम , राजेश श्रीवास्तव, , रामदेव विचार मंच के अभिषेक कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह के साथ कई  नेता मौजूद थे।



रिपोर्ट - अभय विशाल (सीवान) - क्राइम सस्पेंस न्यूज़ : लखनऊ : क्राइम सस्पेंस, crime suspense, न्यूज डेस्क, India, indian media, New Delhi, delhi ncr noida greater noida न्यूज डेस्क, नई दिल्ली,