कानपुर : युपी विधान सभा अध्य्क्ष ने हिंदी दिवस पर रखे अपने विचार

अशोक गोयल,ब्यूरो रिपोर्टर




कानपुर नगर | उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित के मुख्य आतिथ्य  एवं श्री योगेंद्र भार्गव की अध्यक्षता में बीएनएसडी इंटर कॉलेज में विश्वहिंदी दिवस का आयोजन किया गया| विश्व हिंदी दिवस के आयोजन पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि हिंदी भाषा लोकमंगल की भाषा है| हिंदी साहित्य व हिंदी भाषा को संस्कृत का संस्कार मिला है| भारतीय संस्कृति को बढ़ाने में हिंदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है| स्वाधीनता संग्राम की भाषा भी हिंदी रही है| उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा ही नहीं है इसके अंदर हमारी संस्कृति, ज्ञान, विज्ञान एवं संस्कार जुड़े हुए हैं| हिंदी हमारी प्राण की भाषा है| उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा हिंदी की तुलना में कमजोर भाषा है हिंदी की वर्णमाला अंग्रेजी की तुलना में अधिक बेहतर एवं शक्तिशाली है| हिंदी सरल एवं अपने भाव को पूर्ण रूप से व्यक्त करने की भाषा है सभी को हिंदी सीखना चाहिए|



       उन्होंने कहा कि हम सभी लोग हिंदी प्रदेश के निवासी हैं| उत्तर भारत की विशेषता जनतंत्र है आग्रही नहीं है| लोकतांत्रिक होना समन्वय का अवसर देता है हिंदी विश्व भाषा के प्रतिष्ठित होने योग्य है| हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा होते हुए भी हम सभी हिंदी के प्रति सजग नहीं रहते हैं तथा घरों में बच्चों एवं आपसी वार्तालाप में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हैं| ग्रामीण भारत में हिंदी को ही विशेष रूप से जाना व समझा जाता है| हम सभी को हिंदी भाषा को लेकर गर्व होना चाहिए तथा हीन भाव को नहीं महसूस करना चाहिए कर्नाटक पश्चिम बंगाल व अन्य प्रदेशों में भी हिंदी भाषा का काफी विकास हुआ है| उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा का पूरे देश व दुनिया में भविष्य6 उज्जवल है| इसके पूर्व उन्होंने विश्व हिंदी दिवस में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|
      विशिष्ट अतिथि, विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी एवं विधायक  श्री अरुण पाठक ने विश्व हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा को उत्कृष्ट भाषा बताते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा एवं राज्य भाषा है इसे सभी को अपनाना चाहिए|
      इस अवसर पर डॉ0  आर्डिमा कुमार, प्रख्यात कहानीकार डॉ राजेंद्र राव, सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर सी सिंह, कार्यक्रम संयोजक श्री शैलेंद्र द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व छात्र उपस्थित रहे ।