कांग्रेसी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 40 दिवसीय किसान जन जागरण अभियान के दौरान तय किए गए कार्यक्रम के अंतर्गत अभियानके जिला प्रभारी अंशु तिवारी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव और शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे की अगुवाई में आज कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक सरिता भदौरिया को उनके आवास पर आज दोपहर लगभग 12 बजे पहुंचा और उनके निजी प्रतिनिधि को व भरथना विधायक सावित्री कठेरिया के आवास पर दोपहर 12.30 बजे उनके प्रतिनिधि को और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवपाल यादव को उनके आवास पर 1 बजे पहुंचकर उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित प्रसपा नेता अंकुर यादव को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपे। ताकि जन समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। मौजूद विधायक प्रतिनिधियों ने जनसमस्याओं के निराकरण में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण न होने तक संघर्ष जारी रहेगा और पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार तहसील व जिला मुख्यालयों का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपे जाएंगे फिर भी जनसमस्याओं के समाधान न होने पर मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, हंसमुखी शंखवार, अरुण यादव, शिशुपाल यादव, संजय दोहरे, रामजीवन कुशवाहा, आरबी लाल पाल, सरवरी बेगम, कमला वर्मा, आसिफ वारसी, शोजेब रिजवी, कुलदीप शर्मा, मनोज दीक्षित, मेहरबान सिंह यादव, महिपाल सिंह, विष्णु कांत मिश्रा, सुरेश शाक्य, जितेंद्र पाल, यदुनाथ राजपूत, लालमन बाथम, प्रेम कांत यादव, शिवम तिवारी, अंबुज त्रिपाठी, मुन्नालाल, अवनीश वर्मा, महिपाल सिंह, यासीन खान इत्यादि लोग मौजूद रहे।