रिपोर्ट - अभय विशाल (बिहार)
लॉकडाउन के बीच पटना के फुलवारीशरीफ में छपरा की एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का वजन एक किलो से डेढ़ किलो के बीच है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नुजहत रहमान और उनकी टीम ने सफल ऑपरेशन किया। डॉ. रहमान ने बताया कि दो दिन पहले महिला नर्सिंग होम आई थी। छपरा की महिला व उसके चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं। महिला को दो बेटी पहले से है। उसका पति सउदी में रहता है। डॉक्टर ने बताया कि करीब 20 साल की प्रैक्टिस में पहली बार ऐसा देखा है। इससे पहले एक महिला का ऑपरेशन किया था। उसने तीन बच्चों को जन्म दिया था।