हरसम्भव मदद का दिया भरोसा
रिपोर्ट - अभय विशाल (बिहार)
सीवान जिला के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ के कारण लोग काफी परेशानी में है। प्रखंड के लोगों की फसल नष्ट हो चूकी है। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सहंसराव पंचायत स्थित सहंसराव गांव में भगवानपुर - मोरा मुख्य पथ बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण बीच से टूट चूका है। जिसके कारण लोगों की आवाजाही बाधित है। हालांकि स्थानीय मुखिया द्वारा बांस के पुलिया का निर्माण करवाया गया है ताकि लोगों के जरुरी कार्य बाधित ना हो। स्थानीय जनता ने सांसद से उस स्थान पर एक पूल का निर्माण करने की मांग की। सांसद ने लोगों से कहा कि वो हरसम्भव प्रयास करेंगे कि यहाँ सड़क के साथ पूल का भी निर्माण हो जाए। इसके अलावा सांसद सिग्रीवाल ने बाढ़ पीड़ितों के लिये सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्य की भी समीक्षा की।