महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थें लकड़ीनबिगंज, नाराज लोगों ने किया विरोध तो लोगों से उलझ गएं सांसद समर्थक।
रिपोर्ट - अभय विशाल (बिहार)
लकड़ी नबीगंज के पड़ौली पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के लिए बसंतपुर के हरायपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चलाए जा रहे कम्युनिटी किचेन पर शनिवार की शाम दो राजनीतिक दलों के लोग आपस मे भीड़ गएं। जिसमे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। बसंतपुर पीएचसी पहुंचे एक राजनीतिक दल के घायल व नबीगंज ओपी के पड़ौली के बीडीसी सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार, आदित्य राज व राजकुमार का इलाज किया गया। स्थिति गंभीर देख घायल सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार व आदित्य राज को चिकित्सकों ने सिवान रेफर कर दिया। वही दूसरे राजनीतिक दल के घायल क्यामुद्दीन मियां, चुन्नीलाल साह, राजेश सिंह, मुकेश सिंह, रविन्द्र सिंह, रामेश्वर सिंह, धीरज सिंह व पंकज सिंह का इलाज नबीगंज पीएचसी में चल रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार को स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व भाजपा नेता देवेशकान्त सिंह बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर हरायपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में पहुंचे व चल रहे कम्युनिटी किचेन की पंजी मांगी। इसी बात पर दो राजनीतिक दलों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लेने में जुटी है। इधर घटना को लेकर दोनों राजनीतिक दलों के समर्थकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।