Shane alam khan : crime suspense news network bahraich
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। जिले में मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाकर पीएम का जन्मदिन मनाया। भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने मेडिकल कॉलेज में बच्चों को फल व मिठाई बांटी
भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व विशिष्ट अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि डॉ. आनंद गोंड व कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का उद्देश्य जनता के चेहरे पर मुस्कान लाना है। जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, श्रवण मशीन व व्हील चेयर का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, जिला मंत्री हेमा निगम, जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या, जिला महामंत्री नन्हे लाल लोधी, जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री संजय जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, जिला महामंत्री अखिलेश यादव, जिला मंत्री अमित शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
वहीं मिहीपुरवा में सदस्य जिला कार्य समिति भाजपा श्रवण मदेशिया व मोतीपुर में भाजपा नेता धीरज गौड़ ने मिठाई व फल वितरण का पीएम का जन्मदिन मनाया। हुजूरपुर के हनुमान मंदिर परिसर में हवन पूजन कर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पीएम के दीर्घायु की कामना की। सीएचसी चिरैय्याटांड़ में मरीजों को फल बांटे गए। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में विधायक बलहा सरोज सोनकर ने महिलाओं को सब्जी की मिनी किट बांटकर पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों को फल व मिठाई बांटी। नानपारा में नगर भाजपा मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर श्री काली कुंडा मंदिर परिसर में हवन पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। कैसरगंज में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कैसरगंज विधानसभा के हतिंसा गांव मे विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा ने महिलाओं व बच्चों को फल व बिस्किट बांटे। वहीं रिसिया नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इंदिरा नगर हनुमान मंदिर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की।