प्रतापगढ़ न्यूज़:- खेलकूद प्रतियोगिता में नीतू और मनीषा ने मारी बाजी

 शुभम मिश्रा ब्यूरो चीफ, क्राइम सस्पेंस न्यूज़, प्रतापगढ़ यूपी:-



गड़वारा। शीतला प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को मेजर ध्यानचंद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव में बेटियों ज्यादातर बेटियां ही अव्वल रही। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर के जिला पंचायत सदस्य मोहित सिंह व जनसत्ता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।               मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर गड़वारा  में आयोजित खेल महोत्सव में 200 खिलाड़ियों ने भाग किया। 5000 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में वाराणसी के मनीष यादव प्रथम, जौनपुर के मनोज द्वितीय व मंगला प्रसाद निषाद का तृतीय स्थान पर रहा। 300 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में प्रयागराज की नीतू यादव प्रथम, बाराबंकी की नीतू सरोज द्वितीय और गोरखपुर की पूजा तीसरे स्थान पर रही। 1600 मीटर की दौड़ में  मनीष यादव, नीतू यादव प्रथम, चैंपियन यादव, नीतू सरोज द्वितीय और सागर सिंह, पूजा वर्मा का तीसरे  स्थान पर कब्जा रहा। 800 मीटर दौड़ में शिव कुमार निषाद, आरती विश्वकर्मा प्रथम, वैभव यादव, पूजा वर्मा द्वितीय और विनोद चौधरी, प्रिया यादव का तृतीय स्थान रहा। लंबी कूद में हुडहा के शाहबाज खान प्रथम स्थान पर रहे महिला में सोनाक्षी कन्नौजिया प्रथम स्थान पर रही। गोला फेंक में समीर खान पुरुष वर्ग में प्रथम रहे वही नीतू यादव अमेठी महिला वर्ग में प्रथम रही। पुरस्कार का वितरण  आयोजक पंकज यादव फौजी, सहआयोजक प्रमोद पटेल और भागीदारी पार्टि के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने किया। संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके युवानेता महेश प्रजापति, सुरेश कुमार, संजय फौजी, हरिचंद्र, आशुतोष तिवारी, राहुल सिंह, अमित सिंह, गौरव सिंह, रोशन सिंह, मनीष सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Crime Suspense news network Pratapgarh up: Shubham Mishra