बलिया जिले विकास खण्ड रसड़ा : श्री नाथ बाबा मठ पर नेहरू युवा केन्द्र , बलिया द्वारा स्वच्छ भारत-क्लीन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन
बलिया जिले विकास खण्ड रसड़ा के श्री नाथ बाबा मठ पर नेहरू युवा केन्द्र ,बलिया के तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत-क्लीन इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण सिंह जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छता का यह कार्यक्रम पूरे देश में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये चलाया जा रहा है। उन्होंने बताता की नेहरू युवा केन्द्र अपने स्वयंसेवकों व युवा मंडल के सदस्यों के माध्यम से गांव के निचले स्तर तक स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के लिए स्वागत गीत पूर्व Nyv शालू सिंह ने प्रस्तुत किया,व राष्ट्र निर्माण मे यूवायो क्या योगदान है इस विषय पर नगरा के Nyv प्रिया सिंह ने अपना वक्तव्य रखा।
Nyks के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण सिंह ने वहाँ उपस्थित लोगों को स्वच्छता की सपथ भी दिलाई,व कार्यक्रम के अंत में नाथ बाबा मठ के परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया व प्लास्टिक के कचड़े को इकट्ठा किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गाजीपुर के जिला युवा अधिकारी व उप निदेशक कपिलदेव राम जी ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र पुरे देश के अंदर स्वच्छता का संदेश युवाओं के माध्यम से देने का कार्य कर रही है,मुख्य रूप से जिला परियोजना अधिकारी सलभ उपाध्याय , लेखाकर नवीन सिंह , पूर्व सैनिक अमित सिंह , भापजा मंडल महामंत्री उत्कर्ष राय
लेखाकार नवीन सिंह जी ने कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण सिंह जी को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र से सम्मानित किया व नमामि गंगे परियोजना अधिकारी सलभ उपाध्याय जी उप निदेशक कपिलदेव राम जी को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र से सम्मानित किए।
लेखाकार नवीन सिंह जी कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
बलिया से अंकित सिंह की रिपोर्ट